सगाई के समय तक डॉ. नेने नहीं जानते थे माधुरी हैं बॉलीवुड में एक स्टार अभिनेत्री, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता। यह 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं। बॉलीवुड में अपनी अदाओं और खूबसूरती से करोड़ों प्रशंसकों का दिल धड़काने वाली “धक धक गर्ल” माधुरी दीक्षित की प्रतिभा से सभी मोहित थे। माधुरी दीक्षित को सुंदरता ही नहीं बल्कि नृत्य और अभिनय तीनों में ही महारत हासिल हो चुकी है।

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। दर्शक माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के साथ-साथ इनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते। माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं और इनके सभी किरदार को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया है। माधुरी दीक्षित नेने ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है उसके बाद से ही यह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

भले ही माधुरी आज फिल्मों में नजर नहीं आती परंतु दुनिया भर में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों है। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर माधुरी दीक्षित ने अपने आपको सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। माधुरी दीक्षित काफी लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर थीं।

दरअसल, माधुरी अपने पति के साथ विदेश में रहती हैं लेकिन अब वह अपने देश वापस आ चुकी है और पिछले कुछ सालों से फिर से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। माधुरी दीक्षित काफी लंबे समय से डांस रियलिटी शोज में बतौर जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं।

अगर हम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने डॉ. श्रीराम माधव नेने से विवाह किया है, जो लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित एक भारतीय अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ और सर्जन थे। माधुरी दीक्षित की शादी को 22 साल हो चुके हैं और यह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने कई साल अमेरिका में अपने पति डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ एक हाउसवाइफ के रूप में व्यतीत किए हैं।

अब माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम माधव नेने दोनों भारत आ चुके हैं और मुंबई में बस गए हैं। जब यह अपने वतन वापस लौट आए तो डॉक्टर नेने अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में माधुरी दीक्षित को प्रोत्साहन देते हुए दिखते हैं। बता दें 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने एक निजी समारोह में विवाह किया था। एक इंटरव्यू के दौरान डॉ. नेने ने यह खुलासा किया था कि सगाई के समय तक उन्हें यह पता नहीं था कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक स्टार एक्ट्रेस हैं।

डॉक्टर नेने ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए यह बताया था कि उनकी शादी वास्तव में अरेंज्ड मैरिज नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनके कॉमन फ्रेंड ने उन दोनों की मुलाकात करवाई थी। 3 महीने के बाद ही उनकी शादी पक्की कर दी गई थी, जिसके बाद दीक्षित फैमिली ने भारत में एक भव्य शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया था। यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रशंसकों सहित सभी के लिए काफी आश्चर्यचकित कर देने वाली थी। उनके रिसेप्शन में इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थी।

एक इंटरव्यू के दौरान डॉ. नेने ने यह बताया था कि हम एक दूसरे के जीवन से बहुत कुछ सीखते और सिखाते हैं। उसने मुझे धैर्यवान रहना सिखाया और मैंने उसे ऑर्गेनाइज रहना सिखाया है।

डॉ. नेने को अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता का एहसास उस समय हुआ था जब साल 2003 में उनके बेटे का जन्म हुआ था और उनसे मिलने के लिए डेनवर में उनके घर पर बॉलीवुड कलाकारों सहित कई अन्य अनिवासी भारतीय आए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आने वाले कलाकारों में उनके दोस्त शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपड़ा आदि शामिल थे।

बताते चलें कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने दो बेटों के माता-पिता हैं। बड़े बेटे का नाम अरिन है और छोटे बेटे का नाम रेयान है। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और यह अपने परिवार के साथ की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं।