ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के जन्मदिन पर लिखा प्यारा नोट, परवरिश को लेकर कही ये बात

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी 2001 को विवाह के बंधन में बंधे थे। इस कपल की शादी को कई साल हो गए हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनका नाम आरव और नितारा है। आरव 16 सितंबर 2022 को 20 साल के हो गए हैं। बेटे के जन्मदिन के इस खास मौके पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बहुत ज्यादा खुश हैं।

ट्विंकल खन्ना ने आरव के बर्थडे पर एक बेहद खास तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर बर्थडे ब्वॉय को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। तो चलिए आपको उनका पोस्ट दिखाते हैं।

ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

ट्विंकल खन्ना ने 16 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरव की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आरव रंग बिरंगे गुब्बारे के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर जन्मदिन की खुशी भी साफ साफ देखी जा सकती है।

फोटोस में देख सकते हैं कि आरव कार में बहुत सारे गुब्बारों से घिरे हुए हैं, जिनमें से एक में लिखा है “हैप्पी बर्थडे।” एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने बेटे आरव के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, जो आपके दिल को छू जाएगा।

ट्विंकल ने बेटे के लिए लिखा खास नोट

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों के साथ अपने बेटे के लिए एक बेहद प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि “और वह 20 साल का हो गया! उन्हें उठाना बेहद मुश्किल है, लेकिन फिर आखिरी में छोड़ देना भी कठिन है। समस्या ये है कि है कि हम उनकी परवरिश के बारे में इनता सोचते हैं कि वो बड़े होकर ऐसा बनेंगे। हम हर साल ऐसा ही करते हैं। उन्हें इस चीज की इतनी आदत हो जाती है कि हम ये भूल ही जाते हैं कि ये उनकी लाइफ है और ये डिसीजन उनका होना चाहिए। इन सभी बातों से पीछे हटना मुश्किल है, लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि वह एक बेहतरीन लड़का है। वह खुद अपना बेहतर भविष्य बना सकता है।” अंत में उन्होंने लिखा है, ”हैप्पी बर्थडे आरव”

लाइमलाइट से दूर रहते हैं आरव

आपको बता दें कि आरव उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में कम ही देखा जाता है। अक्षय कुमार के लाडले आरव अन्य स्टार किड्स की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं। एक टीवी शो में अक्षय कुमार ने खुद खुलासा किया था कि उनका बेटा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह लोगों को यह बताने के पक्ष में नहीं रहते कि वह अक्षय कुमार के बेटे हैं। आरव अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आरव की एक बहन नितारा भी है, जो पढ़ाई कर रही है और वह भी लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं।