उत्तराखंड में गाय ने जन्मा 6 पैर और दो पूंछ वाला बछड़ा, देखने वालों की लगी भीड़, देखें तस्वीरें

वैसे देखा जाए तो यह दुनिया बड़ी ही अनोखी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है, जिसकी उम्मीद भी किसी ने नहीं की होती। अक्सर देश दुनिया से ऐसे अजीबोगरीब मामले देखने और सुनने को मिल जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इसी बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। गाय के जन्मे बछड़े के 6 पैर और 2 पूंछ के अलावा दो मूत्राशय हैं।

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का नानकमत्ता क्षेत्र से सामने आया है, जो इन दिनों सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कुदरत का एक बेहद हैरान कर देने वाला करिश्मा सामने आया है। यहां पर 6 पैर वाला बछड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यहां जंगल में गाय ने ऐसे विचित्र बछड़े को जन्म दिया है जो कई शारीरिक विषमताओं के चलते लोगों को हैरान कर रहा है। इस विचित्र बछड़े को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई है।

6 पैर और दो पूंछ वाले बछड़े ने लिया जन्म

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हंसपुर खत्ता क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी पुत्र नूर आलम की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। बता दें कि खत्तों के जंगल में सैकड़ों गुर्जर रहते हैं, जो कि पशुपालन के काम से जुड़े हैं। गुलाम नवी भी इनमें से एक हैं। गाय से जन्मे बछड़े की खास बात यह रही कि गाय से जन्मे विचित्र बछड़े के 6 पैर और 2 पूंछ के अलावा मूत्राशय के 2 स्थान हैं।

छह पैर वाले बछड़े के पैदा होने की सूचना इलाके में फैली तो आसपास के लोग गुर्जर के घर पहुंचने लगे। रनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी गुर्जर के घर पहुंच कर गाय के बछड़े की जानकारी ली। हालांकि, अभी तक वन विभाग के किसी अधिकारी ने विचित्र बछड़े की जांच नहीं की है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ है। पशुपालक गुर्जर ने बताया कि गाय के जन्मे बच्चे को देखकर वह भी हैरान है।

सैकड़ों गुर्जर जंगल में पशुपालन का काम करते हैं

आपको बता दें कि खत्तों के जंगल में सैकड़ों गुर्जर रहते हैं, जो पशुपालन के काम से जुड़े हैं। गुलाम नवी भी इनमें से एक हैं। उन्होंने बताया कि वह गाय भैंस पालकर और दूध बेचकर अपने परिवार की गुजर-बसर करते हैं। जब से उनके घर में विचित्र बछड़ा पैदा हुआ है, वह इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनके घर पर पहुंचकर बछड़े के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। फिलहाल हैरानी वाली बात यह है कि इतनी सारी शारीरिक विषमताएं होने के बावजूद बछड़ा बिल्कुल स्वस्थ है। बछड़े को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। यह बछड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।