नए साल में करें वास्तु के ये उपाय, जीवन में मिलेगी खूब तरक्की, धन की नहीं होगी कमी

हम सभी लोग बहुत ही जल्द साल 2020 को अलविदा कहने वाले हैं। नया साल 2021 के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी लोग नए साल के स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभी को साल 2021 का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई यही चाहता है कि नया साल जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए। घर-परिवार में खुशियां बनी रहें, अच्छा स्वास्थ्य रहे, मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो, धन की कोई कमी ना हो। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो आप वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपयोगी टिप्स को अपना सकते हैं। अगर आप वास्तु के इन उपायों को करते हैं तो इससे आपका जीवन बेहतर बन सकता है।

पूजा का पूरा फल पाने के वास्तु उपाय

  • अगर आप चाहते हैं कि ईश्वर की पूजा का पूरा फल मिले तो आप पूजा का स्थान घर या ऑफिस के ईशान कोण में ही रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे परिवार में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। घर की सारी परेशानियां दूर होती हैं।

  • धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि पूजा करते समय मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे पूजा का चमत्कारिक लाभ मिलता है।
  • आप अपने पूजा घर की दीवारों का रंग हल्का हरा, जामुनी, पीला या क्रीम रंग ही रखें इससे मन की शांति प्राप्त होती है।
  • आप अपने घर के पूजा स्थल पर शंख जरूर रखिए, इससे घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करने का उत्तम स्थान घर के पश्चिम दिशा को बताया गया है। अगर इस दिशा में डाइनिंग हॉल है तो इससे शुभ प्रभाव मिलता है। इस दिशा में भोजन करने से भोजन संबंधित सभी जरूरतों की पूर्ति हो जाती है और सेहत भी अच्छी रहती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा की तरफ मुख करके भोजन करने से दीर्घायु होने की संभावना बढ़ती है। अगर आप पश्चिम दिशा की तरफ चेहरा करके भोजन करते हैं तो सम्पन्नता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए यह हानिकारक होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर की तरफ मुंह करके भोजन करना सेहत की दृष्टि से सम्मत नहीं माना गया है।

सोने की आदत बदलें

  • उत्तर दिशा की तरफ सिर रखकर नहीं सोना चाहिए इससे चुंबकीय प्रवाह अवरुद्ध होकर बिगड़ने लगता है, जिसकी वजह से मनुष्य को ठीक प्रकार से नींद नहीं आती है। इस दिशा में सिर रखकर सोने से नींद आने में परेशानियां उत्पन्न होती है। सिरदर्द, मानसिक बीमारियां बढ़ने की संभावना रहती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार मनुष्य को सदैव अपना सिर दक्षिण और पैर उत्तर दिशा की तरफ करके सोना चाहिए, इससे स्वस्थ जीवन और लंबी आयु मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि इस दिशा में मनुष्य अगर सिर करके सोता है तो इससे धन, खुशी, समृद्धि और यश की भी प्राप्ति होती है और अच्छी नींद भी आती है।
  • पूर्व की तरफ सिर करके सोने से एकाग्रता और सेहत अच्छी रहती है। धर्म-कर्म के प्रति मनुष्य का झुकाव बढ़ने लगता है।
  • पश्चिम दिशा की तरफ अगर सिर करके सोया जाए तो इससे हमारी आत्मा, आध्यात्मिक भावना और विचारों पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से अनुकूल प्रभाव मिलते हैं। यह दिशा नाम प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और समृद्धि बढ़ाने वाली मानी गई है।