6 महीने बाद फार्म हाउस लौटते ही खेती बाड़ी में जुट गए धर्मेंद्र, Video शेयर कर दिखाया खेतों का नजारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। धर्मेंद्र ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। भले ही धर्मेंद्र पर्दे पर बहुत कम नजर आते हैं परंतु आज भी उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है।

फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने कई यादगार फिल्में बॉलीवुड को दी हैं लेकिन उनकी सबसे चर्चित भूमिका 1975 में आई फिल्म “शोले” में वीरू की रही। आज भी उनके चाहने वाले उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं।

86 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए किसी ना किसी फिल्म में नजर आ ही जाते हैं। इसी बीच अब वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ऐसे में कई महीनों की शूटिंग के बाद अब धर्मेंद्र वापस अपने फार्म हाउस पर लौटकर आ गए हैं और उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान धर्मेंद्र ने अपना ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस में ही खेती-बाड़ी करते हुए व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने अपने फार्म हाउस से कई तस्वीरें और वीडियोस साझा कर प्रकृति की खूबसूरती फैंस के साथ उन्होंने शेयर की थीं। जब लॉक डाउन हटा दिया गया था तब धर्मेंद्र मुंबई वापस आ गए थे और अब वह 6 महीने के बाद वापस अपने फार्म हाउस लौटे।

धर्मेंद्र ने अपने फार्म हाउस से एक वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र आते हैं खेती-बाड़ी में जुट गए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह प्याज की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों में काम करते वर्कर्स से बातचीत भी की और फसल के बारे में कुछ बातें की।

धर्मेंद्र का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह खेतों में प्याज लगा रहे हैं ताकि समय से प्याज की उपज अच्छी हो जाए। वीडियो में धर्मेंद्र को अपने खेतों के बीच जीप पर खड़े हुए देखा जा सकता है। वह इस वीडियो में खेतों में काम करने वाले लोगों से कह रहे हैं कि “कैसे हो” जिस पर पीछे से आवाज आती है ‘बहुत अच्छे।” इसके बाद अभिनेता किसानों से कहते हैं कि “शाबाश बहुत बढ़िया, लगा लो प्याज लगा लो इसके बाद आलू लगाएंगे। उसके बाद पता नहीं क्या कुछ करेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धर्मेंद्र इस वीडियो में अपने फैंस को बताते हैं कि वह 6 महीने के बाद अपने फार्म हाउस पर लौटे हैं। अभिनेता कहते हैं कि “प्याज लगवा रहा हूं दोस्तों, इसके बाद आलू लगाएंगे और फिर बहुत कुछ… शूटिंग से 6 महीने बाद लौटा हूं दोस्तों तो सारे काम करवा रहा हूं।” इसी के साथ वीडियो में धर्मेंद्र अपने फैंस को करोना से अपना बचाव करने की सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अगर हम धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर दी है। उन्हें दिल्ली के सड़कों पर ई-रिक्शा में बैठे हुए भी देखा जा चुका है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा धर्मेंद्र अपने के सीक्वल “अपने 2” में भी नजर आने वाले हैं।