वास्तु टिप्स : घर में पैसो की कमी का सबसे बड़ा कारण होती है यह एक चीज , हटा दिया तो होगी अपार धन की वर्षा

वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार धन संबंधी परेशान‌ियों का कारण अक्सर आपके घर में ही मौजूद होता है ज‌िसकी अक्सर हम अनदेखी करते हैं। अगर आप वास्तुशास्त्र में बताए गए कुछ सामान्य उपाय को अजमाएं तो आकस्मिक खर्चों में कमी आती है और बचत बढ़ने लगता है।

घर में दर्पण इस प्रकार लगाएं क‌ि उसका प्रत‌िब‌िंब त‌िजोरी और धन रखने के स्‍थन पर हो। यह व्यय को कम करने में सहायक माना जाता है। इससे संच‌ित धन बढ़ता है।

घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता अौर भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता।

घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।

घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ अौर मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और  बरकत बनी रहती है।

.घर के पूजा स्थल और तिजोरी में सदैव लाल कपडा बिछा कर रखें और संध्या में आपकी पत्नी या घर की कोई भी स्त्री नियम पूर्वक वहां पर ३ अगरबत्ती जला कर अवश्य ही पूजा करें ।

घर में तुलसी का पौधा लगाकर वहां पर संध्या के समय रोजाना घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी उस घर से कभी भी नहीं जाती है  साथ ही काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें, धनहानि बंद होगी।

इन उपायों  को करने के साथ-साथ धन अर्जित करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे | क्योंकि भगवान भी उन्ही की  सहायता करते है जो अपनी सहायता स्वयं करते है और  आलस्य को  त्याग कर  कभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ते |