साप्ताहिक राशिफल :1 से 7 अप्रैल तक इन 4 राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा ,किस्मत रहेगी बुलंदियों पर

अप्रैल महीने का पहला हफ्ता कुछ राशियों  के लिए अत्यंत व्यस्तताओं से भरा रहेगा। वहीं, मिथुन समेत कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभदायक है। वहीं, वृष राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। कर्क राशि वाले छात्रों के लिए शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति का योग है।छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत सुन्दर तथा नए अवसरों की प्राप्ति का रहेगा। पढ़िए इस महीने का पहला राशिफल |

मेष (Aries):

इस राशि के  व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। यह सप्ताह भागदौड़ व अत्यंत व्यस्तताओं से भरा रहेगा।कोई कार्य बनते बनते रह जायेगा।शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।पीला और लाल आपका शुभ रंग है। स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।

वृषभ (Taurus):

वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है | तुला ,मकर या कुंभ राशि का जातक आपको लाभ देगा।ससुराल से लाभ की प्राप्ति।गो माता को पालक खिलाएं।अचानक यात्रा का संयोग भी बन सकता है।  मानसिक रूप से आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि वालों के जीवन में इस समय स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में झगड़ा होने की आशंका है। संपत्ति के विषय में सावधानी रखें। अचानक धन के खर्च की आशंका है। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न लें।

कर्क (Cancer):

कर्क राशि के लोगो के लिए इस सप्ताह कुछ कष्ट रहेगे इसीलिए किसी भी कार्य को बिना किसी सोच-विचार के न करें। आपको स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण संबंधों से आपके आनंद में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

सिंह (Leo):

सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी उत्साह भरा रहेगा और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्या (Virgo ):

कोई कार्य बनते बनते रह जायेगा।धन का व्यय हो सकता है।गाय को पालक खिलाएं।इस सप्ताह दिन किसी को उधार मत दें।माता का आशीर्वाद लें।छात्रों को लाभ। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश के साथ व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

तुला (Libra):

क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाएं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio):

अप्रैल के इस पहले सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा साथ ही आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करें। मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius):

धनु राशि वाले लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा aआपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।आपको  कुछ ऐसा मिल सकता है जो क़ि बहुत दिनों से लंबित हो।पीला रंग शुभ है।जीवन साथी से सत्य बोलना आपके हित में रहेगा।किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर (Capricorn):

मकर राशि वालों के व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ-साथ मान-सम्‍मान में भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ (Aquarius):

कुम्भ राशि के जातकों को  नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा। भाई-बहन से लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।

मीन (Pisces):

धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह  आर्थिक तंगी से भरा हुआ है धन का व्यय।बहुत व्यस्तता।गृह कार्यों में संलग्न रहेंगे।जीवन साथी के साथ सैर करेंगे।संतान से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।रियल स्टेट में निवेश की योजना बनेगी  व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध पर संयम बरतें। परिजनों से साथ तकरार हो सकती है।