साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 1 दिसंबर: ग्रहों की स्थिति में हो रहे हैं कई बदलाव, कई राशियों के लिए होगा

मेष राशि : इन जातकों के लिए इस सप्ताह के शुरूआत में सावधान रहने की आवश्यकता है। कोशिश करें कि ग्रह-नक्षत्र वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं क्योंकि सही संकेत नहीं मिल रहे हैं, वहीं भाग्य का साथ मिलेगा। इस बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा, स्थिति अनुकूल बनाए रखने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि : इन जातकों के लिए यह सप्ताह के शुरूआत दाम्पत्य जीवन में मुधरता आएगी लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति से सतर्क रहें, व्यापार में लाभ होगा, करोबारी यात्रा लाभ देगी। तीन दिन कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, बनने-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। ध्यान रहे कि विरोधी कार्यों में अड़चनें लाने का पूरा प्रयास कर सकते हैं, बस आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि : इन जातकों के लिए यह सप्ताह शत्रु सक्रिय हो जाएंगे। कार्य में मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। जीवनसाथी या किसी प्रिय व्यक्ति का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अगर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो स्थगित करें, अन्यथा चोट-चपेट या दुर्घटना के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

कर्क राशि : इन जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इतना ही नहीं सभी बातें आपके अनुकूल हैं, केवल मान-प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु सतर्क रहें। इतना ही नहीं धन का लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धैर्य पूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों से सफलता का हर्ष होगा।

सिंह राशि : इन जातकों के लिए यह सप्ताह में वालों को तनाव, क्लेश तथा अशांति से बचना जरूरी है। सतर्कता पूर्वक कार्य करें, इससे लाभ का मार्ग अवरुद्ध रहेगा, मनोवृत्ति संवेदनशील बनी रहेगी, व्यर्थ भ्रमण एवं धन के अपव्यय से बचें। परिवार की समस्याएं सुलझ जाएंगी। शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल रहेगें, जो भी कार्य करें, सतर्क रहकर तथा सोच-समझकर ही करें।

कन्या राशि: इन जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक रहेगा, मनोबल उत्साहवर्धक रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। इस दौरान तनाव, क्लेश और अशांति से बचे रहें, सतर्कता पूर्वक तत्परता सहित अपने सभी महत्पवूर्ण कार्य करें। इतना ही नहीं मित्रों से लाभ और उपहार की संभावना है, भाइयों से पुराने विवाद दूर होंगे। संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

तुला राशि: इन जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा, वहीं ये दूर समीप की लाभदायक यात्राएं होंगी। रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों से उलझी समस्याओं का समाधान करने में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा, स्थाई आय स्त्रोत से आय का विस्तार होगा। ध्यान रहे कि क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए यह सप्ताह शुभकारी रहेगा, लाभ का मार्ग प्रशस्त रहेगा। मनोवृत्ति अत्यंत संवेदनशील रहेगी, मानसिक उद्विग्नता तथा असमर्थता का वातावरण कष्टदायक अनुभव हो सकता है। अनियमित आय स्त्रोत से अल्प लाभ का संतोष करना पड़ेगा। संतान से लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि: इन जातकों का यह सप्ताह जहां खर्च की अधिकता देगा, वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि भी करेगा। इस दौरान कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। इष्ट मित्रों से क्लेश अथवा अशांति से बचें। स्थाई तथा अस्थाई स्त्रोतों से धन लाभ का क्रम जारी रहेगा। व्यवसायी क्षमता में वृद्धि होगी, सतर्कता पूर्वक कार्य करते हुए सफलता के साधन प्राप्त करने के प्रयास करें।

मकर राशि: यह सप्ताह सर्वदा अनुकूल है। दूरस्थ स्थान से किसी प्रकार का शुभ समाचार प्राप्त होने के कारण मन में उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। किसी मित्र के कष्ट निवारण में पर्याप्त धन और समय लगाना पड़ सकता है। गणमान्य व्यक्तियों का अचानक प्राप्त संपर्क भविष्य की लाभदायक योजना को क्रियान्वित करने में सहायक होगा।

कुंभ राशि: इन जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला गोचरदायक है। अहंकार और कटुता त्यागकर शक्तिशाली शत्रु से सुलह कर लें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ की प्रसन्नता होगी। समीप दूर की लाभदायक यात्रा का योग है। इससे लाभान्वित होने का प्रयास करें, कर्मयोग से सफलता प्राप्त करने का तथा लंबित समस्याओं के समाधान प्राप्त करने का योग है।

मीन राशि: इन जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य की अधिकता एवं लाभ के अनुपात में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता हे कि इस बीच आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएं। इस दौरान प्रयास करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा किसी विशेष लाभ की ओर संकेत दे रहा है। किसी से मुलाकात भी लाभ देकर जाएगी।