जब खुद दुल्हन सी सजकर ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थीं रेखा, कर दी थी सब हसीनाओं की छुट्टी, देखें तस्वीरें

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा आज किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। रेखा 67 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। रेखा फिल्म जगत की अनूठी पहचान देने वाली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिसे हर कोई अच्छी तरह से जानता है। इन्होंने अपने जीवन में जो मुकाम हासिल किया है, वहां तक पहुंचने के लिए रेखा ने कड़ी मेहनत की है। मौजूदा समय में रेखा के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर नाम तथा शोहरत कमाई है।

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री कहीं जाती हैं और यह करियर के शुरुआती दिनों से लेकर आज तक बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इन्होंने फिल्मों में भी बहुत खूबसूरती से काम किया है। अभिनेत्री रेखा की हर अदाओं पर लाखों लोग दीवाने हो जाते हैं। आज भी रेखा की एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं। उन्होंने आज जितने भी कामयाबी हासिल की है, खुद की मेहनत के बलबूते की है। इस उम्र में भी जब रेखा सजती संवरती हैं तो इनके सामने आज की अभिनेत्रियां भी फीकी लगने लगती हैं।

आपको बता दें कि जब रेखा की उम्र 64 साल की थी तब वह अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थीं। जब वह इस शादी समारोह में पहुंचीं तो लोग उनके ऊपर से अपनी निगाहें हटा नहीं पा रहे थे। उस समय दुल्हन की तरह सजी हुई रेखा बहुत खूबसूरत और यंग देख रही थीं।

भारत के सबसे धनवान व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का समारोह कई दिनों तक चलता रहा था और इस शादी समारोह में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी जाने-माने कलाकार और बड़े बड़े बिजनेसमैन पहुंचे थे परंतु इन सबके बीच रेखा एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो सबके बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।

ईशा अंबानी की शादी में अभिनेत्री रेखा लाल और ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आई थीं। इस दौरान रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी समारोह में मौजूद लोगों की निगाह उनसे हट नहीं रही थी।

आपको बता दें कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा की इस साड़ी को डिजाइन किया था। रेखा ने हैवी नेकलेस और हाथों में पूरी भरी भरी चूड़ियां और गजरा पहना हुआ था। उन्होंने मांग टीका भी लगाया हुआ था। वह इसमें किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

अभिनेत्री रेखा ने ऑरेंज और लाल रंग पर कंट्रास्ट ज्वेलरी के साथ डार्क लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी, जो इनकी पसंदीदा है।

अभिनेत्री रेखा का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। उनके हाथ में बटुआ भी था। रेखा की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग इनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे थे। वैसे देखा जाए तो रेखा आज भी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। रेखा को देख कर कोई भी इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। आज भी रेखा बेहद सुंदर नजर आती हैं। वैसे आप सभी लोगों को रेखा की यह तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।