किस्सा: जब शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्ट लेकर मारने दौड़े थे शशि कपूर, इसके पीछे थी ये वजह

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की कभी तूती बोलती थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शत्रुघ्न सिन्हा एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अच्छी खासी सफलता हासिल की है। शत्रुघ्न सिन्हा का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा। इन्होंने फिल्मों में सभी तरह के रोल निभाए हैं और यह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। फिलहाल में शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मी पर्दे से दूर हो गए हैं लेकिन अभी भी यह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक माने जाते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्होंने अपने बलबूते पर कई फिल्में हिट भी कराईं हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्मों में भी काम किया है। शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों के साथ बहुत ही अच्छी दोस्ती थी और उनकी दोस्ती के किस्से भी बेहद दिलचस्प हैं। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। जब शशि कपूर उन्हें बेल्ट मारने के लिए दौड़ पड़े थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ी हुई बहुत सी बातें बताई थीं। इसी बीच उन्होंने बहुत से मजेदार किस्से शेयर किए थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि एक बार शशि कपूर बेल्ट लेकर उनके पीछे उनको मारने के लिए दौड़ पड़े थे। वैसे यह सब मजाक में हो रहा था।

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बताया कि वह एक बार सेट पर लेट पहुंचे थे। तब शशि कपूर उनका काफी देर से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शशि कपूर उनके पीछे बेल्ट लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि “उस समय मैंने उनसे कहा कि फिल्म मेकर्स ने मुझे इसलिए कास्ट किया है क्योंकि मैं समय का पाबंद हूं और मेरे अंदर बहुत प्रतिभा है। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि देखो, इसे यह कहते हुए शर्म तक नहीं आती। यह सारी बातें मजाक में थी।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बताते हुए कहा कि वह लेट लतीफ थे लेकिन वह ऐसा जानबूझकर बिल्कुल भी नहीं करते थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि बस वह चाहते थे कि सेट पर जाने से पहले उनका योग पूरा हो जाए। शत्रुघ्न सिन्हा को योग करने में समय लगता था, जिसकी वजह से वह सेट पर लेट हो जाते थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि कई बार तो वह 9:00 बजे की शिफ्ट में 12:00 बजे पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि उनकी याददाश्त बहुत तेज है। ऐसे में एक बार ही लाइंस पढ़ते थे और एक टेक में ही शॉट कर देते थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि “किसी भी प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म के देर होने की शिकायत नहीं की। अगर मैं खराब होता तो क्या वह लोग मुझे दोबारा कष्ट करते?” शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया था कि उन्हें शोले, दीवार, अचानक और सत्ते पे सत्ता फिल्म का प्रस्ताव मिला था लेकिन किन्ही कारणों से वह यह फिल्में नहीं कर पाए थे।