जब विनोद खन्ना ने मुकेश भट्ट को एक साथ जड़ दिए थे कई थप्पड़, जानिए क्या था पूरा मामला

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है। चाहे किसी के प्यार का रिश्ता हो या फिर किसी की दुश्मनी का। लेकिन आज हम आपको विनोद खन्ना और मुकेश भट्ट से जुड़े हुए एक किस्से के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप सभी लोगों में से ज्यादातर लोगों को इस बात का पता होगा कि कभी अभिनेता विनोद खन्ना और महेश भट्ट एक दूसरे के जिगरी दोस्त हुआ करते थे। विनोद खन्ना को रजनीश आश्रम पहुंचाने में महेश भट्ट का बहुत बड़ा हाथ रहा था। महेश भट्ट के कहने पर ही विनोद खन्ना ने उनके भाई मुकेश भट्ट को अपना सेक्रेटरी बना लिया था। विनोद खन्ना महेश भट्ट पर बहुत ज्यादा भरोसा करते थे, परंतु आखिर ऐसा क्या हो गया था जिसकी वजह से विनोद खन्ना ने मुकेश भट्ट को एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए थे? चलिए जानते हैं आखिर इस मामले के पीछे वजह क्या थी।

रजनीश आश्रम महेश भट्ट के कहने पर गए थे विनोद खन्ना

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनका फिल्मी कैरियर बहुत ही शानदार चल रहा था। एक के बाद एक इनकी फिल्में सुपरहिट साबित हो रही थी। परंतु इसी बीच विनोद खन्ना की माताजी का निधन हो गया था। अपनी मां के निधन के बाद विनोद खन्ना काफी सदमे में थे। यह अक्सर दुखी और परेशान रहने लगे थे। जब महेश भट्ट ने विनोद खन्ना की हालत देखी तो इनको रजनीश के आश्रम में जाने की सलाह दी थी। महेश भट्ट ने विनोद खन्ना को कहा था कि तुम कुछ समय के लिए रजनीश के आश्रम में जाकर अध्यात्म की तरफ अपना ध्यान लगाओ। तब महेश भट्ट की सलाह मानते हुए विनोद खन्ना आश्रम चले गए थे। आपको बता दें कि विनोद खन्ना महेश भट्ट का सारा खर्चा उठाते थे। खुद महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया था।

भले ही महेश भट्ट की सलाह पर विनोद खन्ना आश्रम चले गए परंतु उधर उनका मन बिल्कुल भी नहीं लगा था। वह चाहते थे कि जल्द से जल्द वह अपने काम पर लौट आएं। काफी लंबे समय पश्चात फिल्म “इंसाफ” की शूटिंग के लिए विनोद खन्ना आश्रम से वापस आ गए थे।

महेश भट्ट ने मुकेश भट्ट को बना दिया विनोद खन्ना का सेक्रेटरी

शायद आप लोगों को इस बात का पता नहीं होगा कि प्रोड्यूसर बनने से पहले मुकेश भट्ट शराबी हुआ करते थे। इनको कोई काम नहीं था, हमेशा शराब पीकर धुत रहा करते थे। विनोद खन्ना से महेश भट्ट ने रिक्वेस्ट किया था कि वह मुकेश भट्ट को अपना सेक्रेटरी बना ले। महेश भट्ट ने ही अपने भाई को सेक्रेटरी बनवाया था और काफी दिनों तक उनका सारा काम संभालते रहे थे।

इस वजह से विनोद खन्ना ने मुकेश भट्ट को एक साथ जड़ दिए थे कई थप्पड़

यह उन दिनों की बात है जब फिल्म “जुर्म” से मुकेश भट्ट प्रड्यूसर बने थे। जब विनोद खन्ना को पैसे नहीं मिले तब उनकी फिल्म अटका दी थी। इस बात को लेकर विनोद खन्ना और मुकेश भट्ट में काफी बहसबाजी छिड़ गई थी। विनोद खन्ना को काफी गुस्सा भी आया। विनोद खन्ना की इमेज मुकेश भट्ट की वजह से खराब होने लगी थी। विनोद खन्ना का गुस्सा सातवें आसमान पर था। 1 दिन स्टूडियो में उनका सामना मुकेश भट्ट से हुआ। गुस्से में विनोद खन्ना ने महेश भट्ट के एक के बाद एक कई थप्पड़ लगा दिए।