15 अगस्त 2022 राशिफल: महादेव की कृपा 3 राशियों को मिलेगी कष्टों से मुक्ति, प्रेम संबंधों में रहेगी मधुरता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपकी काफी परेशानियों का हल निकल सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से सभी कार्य पूरे करेंगे। कामकाज में अत्यधिक लाभ आसानी से कमा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको दूसरों की मदद करके मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी किसी नई संपत्ति की अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज में पूरा मन लगेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। आज कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अन्य स्रोतों से धन कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो व्यक्ति कार्यरत हैं, वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। अगर आपने पहले कोई भी निवेश किया है, तो उसका फायदा मिल सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। पैसों से जुड़े हुए फैसले बिना सोचे समझे मत लीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको घर से हर संभव मदद मिलने की वजह से आपकी काफी सारी समस्याएं आसानी से हल होंगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। नए-नए कामों की तरफ रुचि बढ़ सकती है। लेकिन आपको जोखिम भरे कामों से बचकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूम पर फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। लोग आपको आपके काम से पहचानेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपको किसी रणनीति को बनाकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से कोई छोटा रोग बीमारी का रूप ले सकता है। आप अपने घरवालों के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। मार्केटिंग का काम कर रहे व्यक्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। भौतिक संसाधनों में आज बढ़ोतरी होगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूरे करेंगे। कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, तो उसमें अपना बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। धन का निवेश करने के बारे में आपको बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप कहीं गलत निवेश कर सकते हैं, जो बाद में आपकी परेशानी की वजह बनेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है, उन्हें कोई बेहतर नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी मदद करेंगे, जिससे आप कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे व्यक्ति मुनाफे के चक्कर में किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। माता-पिता के साथ ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।