कहां गायब हो गए हैं जोधा-अकबर? जानिए पर्दे से दूर अब क्या कर रहे हैं रजत टोकस और परिधि शर्मा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन नई फिल्में और धारावाहिक बनते रहते हैं और समय के साथ कंटेंट और सितारे दोनों ही बदल जाते हैं। यह सिलसिला लगातार जारी रहता है। वहीं टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं, जो एक जमाने में बहुत मशहूर हुआ करते थे लेकिन अब उनका कोई भी अता पता नहीं है। आप सभी लोगों को टीवी का मशहूर धारावाहिक “जोधा-अकबर” तो याद ही होगा। इस सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था।

“जोधा-अकबर” सीरियल की कहानी ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस शो को लोगों से खूब प्रशंसा मिली। इसके साथ ही जोधा के किरदार में नजर आई अभिनेत्री परिधि शर्मा और अकबर की भूमिका में दिखे रजत टोकस की जोड़ी ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक परिधि शर्मा और रजत टोकस हैं। यह शो करीब 2 साल तक चला था और इन दो सालों में रजत टोकस और परिधि शर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस शो से दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हो गई थी।

रजत टोकस और परिधि शर्मा ने इस हिट धारावाहिक में काम किया और इस सीरियल के जरिए इन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई परंतु इसके बावजूद भी वर्तमान समय में दोनों ही छोटे पर्दे से दूर हैं। वैसे रजत टोकस तो “जोधा-अकबर” के बाद “नागिन 3” में नजर आए थे परंतु परिधि शर्मा तो अपनी दुनिया में ही गुम हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat (@rajattokas19)

आपको बता दें कि रजत टोकस और परिधि शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अगर हम रजत टोकस की बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 3 लाख 69 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

वही परिधि शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रेंडिंग रील्स के जरिए फैंस का खूब मनोरंजन करती हैं। उन्हें इंस्टा पर 8 लाख 83 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

जानिए कौन हैं जोधा-अकबर के रियल लाइफ पार्टनर

वहीं अगर हम जोधा-अकबर की निजी जिंदगी की बात करें तो रजत टोकस ने साल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड सृष्ठि से शादी रचाई थी। “पृथ्वीराज चौहान’ फेम रजत टोकस ने गुपचुप शादी करके लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Paridhi Sharma (@paridhiofficial)

वहीं अगर हम परिधि शर्मा की बात करें तो परिधि शर्मा भी शादीशुदा हैं। परिधि शर्मा ने साल 2009 में अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी रचाई थी। उन्हें एक बेटा भी है। शादी के एक साल बाद उन्होंने 2010 में धारावाहिक “तेरे मेरे सपने’ से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता जोधा-अकबर शो से मिली। इस शो में परिधि शर्मा जोधाबाई के किरदार में नजर आईं। उन्होंने इस किरदार में इस कदर जान फूंकी कि लोग उनके फैन हो गए।

आपको बता दें कि परिधि शर्मा ने धारावाहिक ‘जोधा-अकबर’ के बाद ‘ये कहां आ गए हम’, ‘पटियाला बेब्स’, ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ और ‘चीकू की मम्मी दूर की’ जैसे सीरियल्स में काम किया। अभी वह किसी लीड रोल में नजर नहीं आ रही हैं।