अपने पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढ रही खुद पत्नी, बोली- हर महीने 32 हजार सैलरी दूंगी, जानिए क्या है वजह

पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, उसकी डोर उतनी ही नाजुक धागे से बंधी होती है। अगर पति-पत्नी के इस रिश्ते में जरा सी भी दरार आ जाए, तो मामला बिगड़ जाता है। यह रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। पति-पत्नी को एक दूसरे पर भरोसा हो तो यह रिश्ता जीवन भर बेहतर तरीके से चलता है परंतु अगर भरोसा खत्म हो जाए, तो यह रिश्ता टूटते देर नहीं लगती है। इस दुनिया की कोई भी महिला नहीं चाहती है कि उसकी जिंदगी में सौतन की एंट्री हो।

लेकिन सोचिए क्या होगा जब एक पत्नी अपने पति की खुशी के लिए दूसरी महिलाओं को अपने रिलेशन में लाने की जिद कर बैठे। इतना ही नहीं बल्कि महिला ने बकायदा अजीबोगरीब विज्ञापन देकर पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढने का ऐलान भी किया है। महिला ने बताया था कि वह गर्लफ्रेंड को 32 हजार प्रति महीने सैलरी भी देगी। एक तो मिल गई है, दो और की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर अब इस महिला की कहानी सुर्खियों का विषय बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ रही खुद घरवाली

जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं, पति-पत्नी के बीच जितना प्यार होता है, उतना ही इस रिश्ते में तकरार भी होती रहती है। पति-पत्नी के रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है। दुनिया की हर महिला यही चाहती है कि उसका पति उसी से प्रेम करे। अगर पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरा शख्स आ जाए तो ऐसे रिश्ते में दरार आ जाती है। लेकिन एक महिला की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। एक महिला खुद अपने बसे बरसाए संसार को तबाह करने की राह पर निकल पड़ी है।

जी हां, Thaiger में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 44 वर्षीय पत्थीमा नाम की एक महिला ने टिक टॉक पर वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके। इसके लिए उन्हें बकायदा 32 हजार प्रति महीने सैलरी भी दी जाएगी। पत्थीमा का कहना है कि उन्हें 3 महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति, बच्चों और घर की देखभाल कर सके।

कराना होगा एचआईवी टेस्ट

पत्थीमा का कहना है कि जो महिलाएं अप्लाई कर रही हैं, उनका एचआईवी टेस्ट जरूर होगा। विज्ञापन के अनुसार, महिलाओं की उम्र 30 से 35 साल के बीच होनी चाहिए और पढ़ी लिखी हुई होनी चाहिए। उनका रहना, खाना सब फ्री होगा। पत्थीमा का यह अजीबोगरीब जॉब का विज्ञापन करने वाला वीडियो थाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पति की मिल गई है पहली गर्लफ्रेंड

पत्थीमा ने वीडियो में यह कहा कि उनके परिवार में अब पति के साथ “छोटी पत्नी” भी शामिल होंगी। हम एक साथ, एक ही घर में रहेंगे। साथ खाना खाएंगे और एक दूसरे की देखभाल करेंगे। पत्थीमा वीडियो में कहती हैं कि “मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होगी। मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना या रहना चाहते हैं।” पत्थीमा ने ऐसा दावा किया है कि वह अपने पति के लिए दूसरी महिलाओं को काम पर रखने के बारे में गंभीर हैं।

पत्थीमा ने यह बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं। रोजाना नींद की गोलियां खानी पड़ती है, जिससे उन्हें जल्दी नींद आ जाती है। इस कारण से वह अपने पति को एक पत्नी का सुख नहीं दे पा रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पत्थीमा का फेमस होने का स्टंट बताया है। वहीं कुछ यूजर्स इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो बता रहे हैं। हालांकि, पत्थीमा का कहना है कि वह अपनी बात को लेकर गंभीर हैं। फिलहाल, प्रतिमा की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।