विघ्नहर्ता गणेश दूर कर देंगे सारे संकट, बस बुधवार को इस विधि से करें पूजा, गणपति जी की बरसेगी कृपा

यह बात हम सभी लोग जानते हैं कि सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। उसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। भगवान गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर बुधवार के दिन विधि विधान पूर्वक गणपति जी की पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि विघ्नहर्ता गणेश प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में उस व्यक्ति को बुधवार के दिन विशेष रूप से पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से उनका बुध दोष खत्म हो जाता है और कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत बनती है। बुधवार के दिन अगर आप भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं तो इससे शारीरिक, आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भगवान गणेश जी की पूजा की सही विधि और कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भगवान गणेश जी की पूजा विधि

1. आप बुधवार के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद आप पूजा शुरू कीजिए। सबसे पहले आप भगवान गणेश जी का ध्यान करें और फिर पूजा की शुरुआत कीजिए।

2. जो लोग बुधवार के दिन व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो वह विधि पूर्वक व्रत का संकल्प लें।

3. पूजा के लिए पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठें। इसके बाद गणेश जी को पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली, लाल चंदन, मोदक आदि अर्पित कीजिए।

4. भगवान गणेश जी को सुखा सिंदूर मस्तक पर लगाएं। फिर गणेश जी की आरती कीजिए और गणेश मंत्रों का जाप करें।

5. आप भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान दूर्वा घास का इस्तेमाल करें। ऐसा माना जाता है कि दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

बुधवार के उपाय

1. अगर आप बुधवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं, तो इससे गणपति जी अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

2. जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है, उनको इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही, साथ में हरे रंग का रुमाल भी रखें। इस दिन किसी व्यक्ति को हरे मूंग की दाल और हरे कपड़े का दान कीजिए।

3. ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना लाभदायी होता है। अगर आप गणपति जी के मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाते हैं, तो इससे व्यक्ति को सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है। इतना ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से उन्नति भी मिलती है।

4. शास्त्रों के मुताबिक, भगवान गणेश जी को लड्डू या मोदक अति प्रिय है। इसलिए आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

5. ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से व्यक्ति को तनाव और मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और बुद्धि का विकास होता है।

6. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के बीज मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप कीजिए।