Today Horoscope 17 September: धनु राशि सहित इन 5 राशियों का शुभ रहेगा दिन, मिलेगी जॉब में प्रमोशन

Today Horoscope 17 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 September 2020 Horoscope | 17 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी विशेष काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। आज आपको भावुकतावश कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने लव पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। आज आप कोई भी नया कार्य शुरू न करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। किसी पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज धन से संबंधित मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आप धन का लेनदेन करने से बचें। अनजान लोगों की वजह से समस्या खड़ी हो सकती है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। प्रेम जीवन और व्यापार में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। माता-पिता के सहयोग से आप अपना कोई रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यस्थल का वातावरण समाने रहने वाला है। अधिनस्थ कर्मचारी आपके जरूरी कामों में मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मिलाजुला नतीजा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख साधन बढ़ सकते हैं। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेम की स्थिति ठीक बनी रहेगी। आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। आपके द्वारा किया गया निवेश भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आमदनी के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है। किसी पुरानी चिंता की वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपको अपने किसी कार्य में अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें अन्यथा आपको घाटा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक धीरे-धीरे अपनी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। भगवान की भक्ति में आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ से आपका मन शांत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा चोट लग सकती है। परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का समय खराब रहने वाला है। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को आज कई क्षेत्रों से शुभ नतीजे मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में आप कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।