01 December Rashifal: माह का पहला दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ के हैं योग

01 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 दिसंबर 2020 राशिफल | 01 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज थोड़ा आर्थिक खर्चा उठाना पड़ सकता है। आप अपने आर्थिक बजट की व्यवस्था कर कर चलें। धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपका मन शांत होगा। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। इस राशि के जातक आज पैसों का लेनदेन करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। कारोबार में लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज कामकाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन आज थोड़ा उदास हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार कर रहे लोगों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। छात्रों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कठिन विषयों पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातको का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप पुराने दिनों के ख्यालों में खोए रहेंगे, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में स्थितियां धीरे-धीरे सुधरती हुई नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। संपत्ति के कामों में लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहने रहने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। छात्रों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातको को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लकड़ी के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आज थोड़ी शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। खान-पान में भी सुधार कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। कैरियर को बेहतर बनाने के कई मौके मिल सकते हैं। आप अपने जरूरी कामकाज में थोड़ा व्यस्त रहेंगे। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप कहीं भी धन उधार मत दीजिए और ना ही किसी से धन उधार लीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए। कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलें। आप टीम को एकजुट कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेने का प्रयास कीजिए। इस राशि की महिलाएं कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगी। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज कार्यभार अधिक बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप खुद को मजबूत बनाकर रखें। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी पुरानी गलतियों में सुधार करने की कोशिश कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। आपको थोड़ी मेहनत में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगें। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की तरफ से पढ़ाई की चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन कामकाज के सिलसिले में बहुत ही शुभ और सफलता दायक रहने वाला है। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फल मिलेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।