01 February Rashifal: महीने के पहले दिन इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

01 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 फरवरी 2021 राशिफल | 01 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से थोड़ा निराश महसूस करेंगे। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करें। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में आपको रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। लंबी अवधि का कोई निवेश करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा संभल कर रहें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कामकाज की बाधाएं खत्म होगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करने वाले हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर घबराहट उत्पन्न हो सकती है। आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आएंगे। बेवजह का तनाव मत लीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। पैसों के लेनदेन में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातको को बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक नजदीकी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का मन धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में अधिक रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। शादीशुदा जिंदगी बेहतर तरीके से व्यतीत होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। रोमांटिक जीवन में बदलाव मुमकिन है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी किसी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। पारिवारिक जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। व्यापार में भागीदारों की सहायता मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में तरक्की मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।