01 March Rashifal: महीने का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, सफलता के खुलेंगे दरवाजे

01 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 मार्च 2021 राशिफल | 01 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने सभी कार्य सरलता पूर्वक पूरा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। ऑफिस में आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपकी तबीयत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कार्यस्थल में आपके कामकाज की सराहना होगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार नजर आ रहा है। व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपनी काबिलियत के दम पर अच्छी खासी कामयाबी हासिल करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। धन संबंधित स्थिति ठीक नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी-बुरी बातों को शेयर कर सकते हैं, इससे आपका मन हल्का होगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लेनदेन के कामों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। पुराने मित्रों की किसी काम में मदद लेनी पड़ सकती है। कारोबार क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। निजी जीवन की परेशानियां कम हो सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार बेहतर रहेगा। ईश्वर की आराधना में आपका अधिक लगेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आज आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस ना करें। गाड़ी प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। मानसिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मनोरंजन के कामों में व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी हासिल होगी परंतु इसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे आपके कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आपके अंदर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार में भारी लाभ मिलने की संभावना है। रुकी हुई रकम वापस आने के संकेत नजर आ रहे हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपका दिन बहुत ही बेहतरीन नजर आ रहा है। सफलता के नए अवसर हासिल हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।