02 January Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, रुके कामों में आएगी गति

02 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 जनवरी 2021 राशिफल | 02 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही हैं। आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरे करें। वित्तीय स्थिति में सुधार आने की संभावना है लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में मित्रों की सहायता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपना दिन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। पुरानी की गई मेहनत का परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समाज में कुछ लोगों की सहायता कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सहायता मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। खर्चों पर काबू रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आज आप पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। दोस्तों के साथ कुछ वक्त व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों की सहायता से आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। मानसिक परेशानियों की वजह से कामकाज प्रभावित हो सकता है। आर्थिक योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार करने की जरूरत है। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना होगा, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छी जगह घूमने-फिरने और खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिलने की संभावना है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। आप अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करीबी दोस्तों का घर पर आना हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी खत्म होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए काम काज पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरुरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की सहायता करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सुकून भरा व्यतीत होगा। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक लेनदेन में फायदा मिलेगा। कुछ खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप बजट बनाकर चलें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को लगा देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके हंसमुख स्वभाव से दूसरों को खुशी मिलेगी। व्यापार में भागीदारों के सहयोग से अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक योजनाओं में फिलहाल निवेश मत कीजिए। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा उदास रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ससुराल पक्ष से संबंध खराब होने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।