09 March Rashifal: इन 3 राशि वालों को किस्मत के बलबूते धन लाभ के हैं योग, बाकियों की ऐसी रहेगी स्थिति

09 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 मार्च 2021 राशिफल | 09 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ेगी। आपको अपने कामकाज के सिलसिले में बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा इसलिए कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान में सुधार कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। किस्मत प्रबल रहेगी। पारिवारिक जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर आंख मूंदकर यकीन मत कीजिए। आपको सच्चाई को भली-भांति परख लेना चाहिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। मानसिक चिंता खत्म होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज में आपका खूब मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। परिवारिक के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। मन की शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकती है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिलेगा। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन तनाव भरा रहेगा। बच्चों की तरफ से कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आ रहे हैं। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में काफी धैर्य से काम लेना होगा। निवेश संबंधित योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी की सलाह जरूर लें, इससे आपको फायदा मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के बर्ताव से आप थोड़े निराश नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी को समझने की आवश्यकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। घरेलू कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। बेकार की गतिविधियों पर समय बर्बाद मत कीजिए। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित होंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशी से भरा व्यतीत होने वाला है। लेकिन आपको निवेश संबंधित कामों से बच कर रहना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिलेगी।