10 अगस्त 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के बने योग, प्रेम संबंधों में रहेगी मधुरता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके उसे ऊंचे मुकाम तक ले जाने में कामयाब रहेंगे। आपको धन लाभ के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ अगर वाद विवाद हुआ था, तो वह खत्म हो जाएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात हो सकती है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस करने वाले के लिए कोई नया आईडिया आ सकता है, जिसे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन हर्षित होगा। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों के बीच उठना बैठना होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना में निवेश करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अजनबी लोगों की बातों में ना आएं अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है ,संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए, तो बहुत ही सोच विचार करके लेना होगा नहीं, तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से बढ़िया गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बच ना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्यभार अधिक होने की वजह से परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है, जिसकी वजह से जीवनसाथी आपसे नाराज हो जाएगा, अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में बढ़ोतरी होगी। आप पूरे जोश के साथ अपने कार्य करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगा। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित होगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। संतान आपसे अपने मन की कुछ समस्याओं को शेयर करेगी, जिनका समाधान आपको खोजना होगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन किसी बात को लेकर बेहद खुश रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दोस्तों के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। अचानक किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। परिवार का कोई सदस्य विदेश में नौकरी प्राप्त कर सकता है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। पिताजी की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में मंगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आप अपनी चतुराई का प्रयोग करके किसी भी कार्य को सफल कर सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने बड़े अधिकारियों द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों से यदि आप किसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। कोई पुरानी चिंता खत्म हो जाएगी। आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।