10 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन साधारण रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज अपने जूनियर्स से कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। काम के प्रति मेहनत को देखकर आपको आपके बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका आत्मविश्वास का स्तर बहुत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कोई भी कार्य आप पूरे आत्मविश्वास से करेंगे, जिससे आपको अच्छा रिस्पांस मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे, जो बहुत ही लाभदायक साबित होगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख मिल सकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करेंगे। अगर आपका पैसा काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आप सामाजिक काम में सफल होंगे। घर पर आज परिवार के साथ पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। ऑफिस के काम में आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा हानि होने की संभावना बनी हुई है। आपको धैर्य से काम करना होगा। आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, आपको थोड़ी थकान भी हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। संतान की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता खत्म हो जाएगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें, तभी आप उसे हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। किसी जरूरी काम को पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों का दिन आज बढ़िया रहेगा। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे, बिजनेस से जुड़ी हुई समस्याएं सुलझ सकती हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। बिजनेस के काम में आपको बड़ा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी। अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से काफी ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।