10 January Rashifal: इन 6 राशि वालों को काम-धंधे में मिलेगा लाभ, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

10 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 जनवरी 2021 राशिफल | 10 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने कामकाज में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आप अपने कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। इस राशि के लोग अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होगा। बड़े खर्चों की वजह से भविष्य की राह मुश्किल होती हुई नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यालय में बड़ी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती है, इसलिए आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कठिन मेहनत करेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए प्रचार पर ध्यान देंगे। बेरोजगार लोगों को जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भविष्य में परेशानियां खड़ी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातको के आज जरूरी काम पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में आप उन्नति हासिल करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज मानसिक तौर पर काफी अशांत महसूस करेंगे। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। अचानक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सपनों को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धार्मिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके नए दोस्त बन सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कामकाज में आप जल्दीबाजी ना करें। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस का माहौल खुशहाल रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। गाड़ी चलाते समय आप यातायात नियमों का पालन कीजिए अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। वह सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलु सुख-साधन बढ़ेंगें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी मेहनत से कोई रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कामकाज में तेजी रहेगी। प्रदर्शन में सुधार से कार्यस्थल पर बड़े अधिकारी का सम्मान मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। संपत्ति के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शारीरिक थकान महसूस होगी। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में अचानक लाभ की स्थिति बन रही है।