11 April Rashifal: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगी धन की हानि, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

11 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 अप्रैल 2021 राशिफल | 11 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातक अपने कामकाज को लेकर थोड़े उदास नजर आएंगे। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में आज तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आने के प्रबल योग हैं। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुसंगति से दूर रहने की जरूरत है। घरेलू खर्चो पर काबू रखें। मानसिक शांति में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन आज पूजा पाठ में लगेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अचानक प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। बच्चों की तरह की खुशखबरी मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। पिता से आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का दिन धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में काम कर रहे जातकों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही ना करें। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है, साथ ही आपके व्यापार में विस्तार होने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। घर-परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से खुशियां मिल सकती हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के मन में बेचैनी बनी रहेगी। माता का सहयोग और प्यार मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज अपने जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। कार्यस्थल में आप नए-नए प्रयोग करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम को दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा।