11 दिसंबर 2022 राशिफल: इन 6 राशि वालों के लिए खुशखबरी लाया है ये दिन, सूर्य देव की कृपा से शुरू होगा अच्छा समय

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ समस्याओं से भरा हुआ नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसके अनुसार लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके चलते आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम काम की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा आज पूरी होगी। आप अपने कुछ कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें अन्यथा उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जो व्यक्ति कारोबार की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपको ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। आप किसी भी जोखिम भरे काम को ना करें, तो ही बेहतर रहेगा। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। कुछ पुरानी बातें आपके मन को चिंतित करेंगी, आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। पहले किए गए निवेश का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे व्यक्तियों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगी। आज आपको कोई भी फैसला जल्दीबाजी में लेने से बचना होगा अन्यथा उसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको बेकार के कामों पर ध्यान नहीं देना है और अपने काम से मतलब रखना होगा, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ पुरानी गलतियां अधिकारियों के सामने आ सकती हैं, जिसके लिए आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल नहीं हो पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई भी काम जल्दीबाजी में करने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे व्यक्तियों की डूबी हुई रकम उनको वापस प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कमाई के जरिए बनेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कारोबार कर रहे व्यक्ति आज अच्छा धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्य में आज आपका खूब मन लगेगा, क्योंकि आपके साख चारों ओर फैलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। पहले उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों का दिन उत्तम नजर आ रहा है। पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आपको बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। घरेलू जरूरतों को आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। नौकरी में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। समाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।