11 जुलाई 2023 राशिफल: आज 3 राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, बजरंगबली की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करते समय पिताजी से बातचीत जरूर करनी होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। आपको किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। बिजनेस करने वाले व्यक्ति अच्छा लाभ कमाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप कुछ विशेष करके दिखाने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान के तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको तरक्की के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को किसी पुरानी गलती से शपथ लेनी होगी। यदि आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो, तो आप उनसे बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अगर आपका कोई लंबे समय से काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो जाएगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ परेशानी लेकर आया है। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों की कुछ योजनाओं में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में सदस्यों के बीच यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो उसमें आपको अपनी राय देने से बचना होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं, तो आपको नुकसान हो सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात दूसरों के सामने जरूर रखें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलता है, तो उसमें अपनी बात जरूर रखनी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी संपत्ति का सौदा आज बहुत ही देखभाल कर करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ मिलकर आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि पिताजी की सेहत लंबे समय से गिरावट चल रही थी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेनी चाहिए। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज व्यवसाय के मामले में कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको अभी कुछ समय और परेशान होना पड़ेगा। उसके बाद ही कोई राहत मिलती हुई नजर आ रही है। यदि आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करेंगे, तो इससे आपको चल रही समस्याओं से कुछ राहत जरूर मिलेगी। आप बेकार के वाद-विवाद में ना पड़े। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। आप किसी परिजन को लेकर आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। लेकिन उसमें आप अपने माता-पिता से राय जरूर लें। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो पहले बातचीत के जरिए समाप्त होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में आपको अपने जूनियर से काम लेना होगा, तभी आप किसी काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आप से कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको तुरंत माफी मांग ली होगी, नहीं तो वह कोई बड़ी गलती बन सकती है। पिताजी की सेहत में सुधार होगा। माताजी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपने यदि पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं आएगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप किसी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।