11 जून 2023 राशिफल: आज 5 राशियों पर सूर्य देव रहेंगे मेहरबान, जीवन की मुश्किलें होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको पैतृक संपत्ति से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों पर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। यदि आप अपनी वर्तमान में नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आप अपने हर काम को समय रहते बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। लाभ अधिक होने से आज आपको खुशी होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घर में खास अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। लेकिन कुछ नए लोगों से आप अपनी कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो व्यक्ति करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उनकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जरूरी काम की वजह से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी और किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान पूरा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहने वाली है। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े अधिकारी भी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्कों से लाभ होने के योग हैं। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। भविष्य के लिए धन संचय करने पर आप विचार विमर्श कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपको वही काम करना चाहिए, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो क्योंकि आपके सभी काम के पूरे होने की उम्मीद नजर आ रही है। खान-पान की आदतों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी। आप किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। यदि प्रेम जीवन में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ होने के योग हैं, जिससे आपकी छवि और निखरकर आएगी। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने की कोशिश में आज आप कामयाब रहेंगे। आप अपने हर कार्य समय पर पूरे कर लेंगे।