शादी के बाद कितनी बदल गई सोनम कपूर की जिंदगी, फिल्मों से दूर पति-बेटे संग बिता रहीं वक्त, देखें तस्वीरें

सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड के कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर खुद भी एक सफल अभिनेत्री हैं। सोनम कपूर ने 9 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। आज-कल एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। वो अपने पति और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद अहूजा के साथ शादी रचाई थी। आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम कपूर की जिंदगी काफी बदल गई है। सोनम कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से थोड़ी दूरियां बना ली है और अपने पारिवारिक जीवन का आनंद ले रही है।

आपको बता दें सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने बेटे वायु के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। भले ही सोनम कपूर फिल्मों से दूर हो गई हों परंतु बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट्स में वह नजर आती रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी सक्रिय रहती हैं, जहां पर वह अपनी हर अपडेट को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें उन्हें अपने लाडले के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है।

आनंद आहूजा भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी और बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और पहली ही मुलाकात में वह सोनम कपूर पर अपना दिल हार बैठे थे। जिसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने सोनम को प्रपोज कर दिया और साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी सबसे शानदार और ग्रैंड शादियों में रही है। इस शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सोनम की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2022 में बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु अहूजा रखा। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की थी। फोटो पोस्टकार्ड में सोनम और आनंद ने दुनिया के साथ माता-पिता बनने के अपने उत्साह को शेयर किया था।

वहीं अगर हम सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनम कपूर शादी के बाद फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। ‘द ज़ोया फैक्टर’ फिल्म में उनके साथ दलक्वेर सलमान और अंगद बेदी थे। अभिनेत्री सोनम कपूर की अगली आने वाली फिल्म की बात करें, तो अभिनेत्री बहुत ही जल्द फिल्म “ब्लाइंड” में नजर आने वाली हैं।