11 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों का बेहद शुभ रहेगा दिन, किस्मत देगी साथ, सोचे हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर आप काफी खुश रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। परिवारवालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे, जिससे सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को आप कोई नया काम शुरू करवा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। आपको अपने भाग्य के बलबूते कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। व्यवसाय में भी नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे लाभ कमाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। बेरोजगार व्यक्तियों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। कमाई के स्रोत खुलने से आर्थिक परेशानी का हल निकलेगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करने का निर्णय लेंगे। उच्च शिक्षा के लिए अपने परिचितों से बातचीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सफलता से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की बात की जाए, तो आपका समय बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप काफी खुशी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी को भी अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में हवन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन होगा, जिनमें सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवारिक के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। आप अपने दिए गए कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार में आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, तभी आप अपना काम करवाने में सफल रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आपको मेहमान की किस्मत से काफी सारे आय के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन की बात की जाए तो वह भी बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से आप अपने सभी कामों को पूरा करेंगे। जो व्यक्ति व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। निजी जिंदगी की समस्याओं का काफी हद तक समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के संकेत हैं। नया वाहन का सुख प्राप्त होगा। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप काफी लंबे समय से कोई प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तो आज वह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना बैठना होगा। दोस्त की सहायता से आप अपने रुके हुए धन को प्राप्त कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सभी क्षेत्रों से कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्ति नौकरी में तरक्की पाकर काफी खुश नजर आएंगे। पद में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। धार्मिक कामों में आप काफी बिजी रहेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। संतान को अच्छी नौकरी मिलने के कारण माता-पिता काफी खुश रहेंगे। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।