11 May Rashifal: तुला समेत इन 3 राशि वालों का खुशहाली पूर्वक बीतेगा दिन, मिलेगा बड़ा मुनाफा

11 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 मई 2021 राशिफल | 11 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किस्मत के भरोसे ना बैठें। आपको अपनी मेहनत पर विश्वास रखना होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते होने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी मदद करेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने कर्ज की भरपाई करने में सक्षम रहेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा उदास रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आपका मन काफी हताश रहेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रुपए पैसों के मामले में आप लापरवाही मत कीजिए। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसको आप पूरा करके ही दम लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आपके मन में शांति बनी रहेगी। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने का प्रयत्न करना होगा। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। अचानक आर्थिक रूप से फायदा मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से किसी काम में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। कुछ अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। बिना सोचे-समझे कोई भी कदम ना उठाएं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए दोस्त बन सकते हैं परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। कामकाज में बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार करियर में आगे बढ़ेंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की जिंदगी बेहतरीन व्यतीत होगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं।