Video: दुल्हन ने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए रो-रोकर गाया गाना, दूल्हा तक पीटने लगा सिर! लोग बोले- ओ भाई मरो मुझे

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास दिन होता है। लड़का हो या लड़की, दोनों ही अपनी जिंदगी के इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन जरा आप इस बात पर सोच विचार कीजिए कि शादी से पहले अगर आपको अपने पूर्व प्रेमी की याद सताने लगे तो क्या होगा? वैसे देखा जाए तो इस तरह ज्यादातर नहीं होता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी सोच विचार में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन को अपने पति के सामने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के लिए गाना गाते हुए देखा जा सकता है और सबसे ज्यादा मजेदार बात यह है कि नई नवेली दुल्हन अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए गाना भी गा रही है। वहीं बेचारा पति उसे बस देखता ही रह जाता है। इस वीडियो में दूल्हे का रिएक्शन सभी को हैरान कर रहा है।

दुल्हन ने रोते हुए एक्स बॉयफ्रेंड के लिए गाया गाना

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दुल्हन के लिबास में सज-धज कर बैठी नजर आ रही है। वीडियो में वह लड़की कहती है कि उसे अपने एक्स के लिए एक गाना गाना है। जब एक्स का नाम पूछा जाता है, तो इस पर लड़की कहती है कि “एक्स का नाम मैं ले नहीं सकती, वह बदनाम हो जाएंगे।” इसके बाद लड़की अजय देवगन की फिल्म का गाना “जीती थी जिसके लिए” गाने लगती है।

वहीं दुल्हन के पास ही खड़ा दूल्हा उसकी इस अजीबोगरीब हरकत को खड़ा खड़ा देखता ही रह जाता है। दूल्हा भी काफी कन्फ्यूज नजर आ रहा है। वह यही सोच रहा होगा कि उसके साथ यह क्या हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखिए वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं की दूल्हे के सामने ही दुल्हन अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के लिए गाना गाने लगती है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अलग-अलग कई चैनल पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों की खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “ओ भाई मारो मुझे।”

इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने कमेंट करते हुए वीडियो पर लिखा है कि “दूल्हे बेचारे का रिएक्शन तो देखो।” वही एक और यूजर ने लिखा है कि “दूल्हा गया क्यों नहीं अब तक, लगता है दहेज बहुत मिला है।” कुछ लोगों को दूल्हे पर तरस आया, तो वहीं कुछ लोगों ने दूल्हे की परिस्थिति का मजाक भी बनाया। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोग अलग-अलग और मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आए। वैसे आप सभी लोगों को यह फनी वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।