साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण, इन 5 राशियों के उपर मंडरा रहा है संकट

इस बार साल 2018  में दो चंद्र ग्रहण देखने को मिलेंगे इनमें से पहला चंद्र 31 जनवरी 2018 को दिखाई देगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई 2018 में दिखाई देगा| ये दोनों ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे| पहले चन्द्र ग्रहण की शुरुआत 31 जनवरी को शाम 04.21 से से रात्रि 09.38 तक होगा चंद्रग्रहण का स्पर्श शाम 05:18 मिनट से 07:00 बजे तक होगा।इसका मध्यकाल सायं 06.59 पर होगा भारत में यह ग्रहण सायं 06.21 से 09.38 तक देखा जा सकेगा| इस दिन चांद भी ऑरेंज रंग का दिखाई देगा। इसके ब्लड मून भी कहते हैं। और अब आइए जानते हैं इस चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है|

1.मेष 

मेष राशि वालों के घर में खुशियों की खबर आ सकती है। इस राशी वालो के लिए वाहन सुख ,घबराहट और सीने की तकलीफ भी हो सकती है। किसी सदस्य की रोग बीमारी पर खर्च करना पड़ेगा। कारोबार, नौकरी आदि में भी बदलाव की स्थिति आ सकती है।

2.वृषभ

इस  राशि  वालों के पराक्रम में वृद्धि देखि जा सकती है और वे धार्मिक कार्यो पर ज्यादा खर्च करेंगे। लेकिन उनके क्रोध में भी वॄद्धि होगी।इस राशि के लिए यह ग्रहण विशेष कष्टदायक है। खासतौर से रोहिणी तथा मृगषिरा नक्षत्र में पैदा हुए जातकों को शरीर कष्ट और धनहानि का सामना करना पड़ेगा।

3.मिथुन

मिथुन राशि वालों की वाणी में तीव्रता रहेगी और इनको धन की हनी हो सकती है इससे उनके शत्रु उन पर हावी रह सकते हैं।

4.कर्क 

राशि के जातकों पर स्वास्थ्यगत समस्या रहेगी। नौकरी में वृद्धि होगी और ,विद्या में वृद्धि होगी। ग्रहणकाल में चन्द्रमा के मंत्र का जाप करें. ग्रहण के पश्चात काली वस्तुओं का दान करें.


5.सिंह 

राशि पर इस दिन मनोबल बढ़ेगा। आँखों की समस्या का ध्यान दें और पारिवारिक विवादों से बचाव करें लेकिन स्वास्थ्य अचानक कमजोर हो सकता है। साथ ही खर्चा भी बढ़ सकता है।


6.कन्या 

इस राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में सुख वृद्धि आएगी और,पराक्रम वृद्धि ,विद्या में अवरोध ,आय के साधनों में वृद्धि। पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में अचानक समस्याएं आ सकती हैं किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.

7.तुला 

इस राशि वालों के धन में वृद्धि होगी ,सीने की तकलीफ, पराक्रम वृद्धि शरीरिक कष्ट होगा ।आपकी राशि के लिए भी यह ग्रहण कष्टप्रद सिद्ध होगा। कमर और पेट दर्द की शिकायत रहेगी। किसी दुर्घटना और हादसे का सामना करना पड़ सकता है। वाहन और यात्रा आदि में सतर्कता बरतनी पड़ेगी। लेन-देन के मामले में भी सजग रहना पड़ेगा।

8.वृश्चिक

प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इनके मनोबल एवं स्वास्थ्य में  वृद्धि ,धन वृद्धि एवं खर्च वृद्धि रहेगा।आपकी राशि में भी यह ग्रहण असगुन और बुरे स्वास्थ्य की सूचना दे रहा है। खानपान में परहेज करना होगा। पैसे का लेनदेन करते हुए सतर्क रहना होगा। लोभ-लालच में पड़कर ठगों के हाथों धन हानि हो सकती है।

9.धनु

इस राशि के जातकों के धनागम के नए स्रोत मिलेंगे और विद्या वृद्धि, पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या हो सकती है। शरीर के रोग कम होंगे। और अच्छे प्रकार के मांगलिक कार्य भी परिवार में आयोजित होंगे। किसी शुभ स्थान की यात्रा में जाने का अवसर मिलेगा। कारोबार और व्यापार में धन की आवक अच्छी रहेगी।

10.मकर 

राशि वाले यात्रा पर खर्च,दाम्पत्य में अवरोध जीवनसाथी के साथ रिश्तों का ध्यान दें और कारोबार में धन की बड़ी हानि से बचाव करें.,वरिष्ठ अधिकारियों एवं लोगो से मतभेद हो सकते हैं। करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है सेहत में लापरवाही न करें.

11.कुम्भ 

 

इस राशि वाले शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और व्यक्तित्व में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, सेहत में लापरवाही न करें और ग्रहणकाल में शिव जी की उपासना करें|नए व्यापार में धन लगाना अच्छा नहीं रहेगा। पुराने विवाद फिर खड़े होने से कानूनी दांवपेच सुलझाने में माथापच्ची करनी पड़ेगी।


12.मीन

राशि वालों के विद्या में अवरोध, अनावश्यक अपयश के शिकार हो सकते हैं. पेट और कारोबार की समस्यायें आ सकती हैं, अचानक बीपी बढ़ सकता है।आपके लिए यह ग्रहण नौकरी और करोबार में लाभदायक परिणाम देने वाला है। किसी जोखिम भरे कार्य में आपकी सफलता सबको चकित करेगी। बौद्धिक और सामाजिक परिवेश में आपकी मान्यता स्थापित होगी