यदि घर की महिलाएं करती है ये काम ,तो घर में आ जाती है दरिद्रता

ये तो आप जानते ही होंगे की सदियों से हमारे हिन्दू समाज में हर घर की बहू बेटियों को लक्ष्मी का रूप समान माना जाता है और ये बात शास्त्रों में भी बताई गई है| दोस्तों हम हमेशा ये देखते है की जब भी किसी घर में बेटी का जन्म होता हैं तो लोग इसे घर में माता लक्ष्मी का आगमन मानते हैं वही जब कभी किसी के घर में नयी दुल्हन आती हैं तो उसे भी लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता हैं| घर में  बहू बेटियां होने से हमेशा से उस घर में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है| लेकिन क्या आप जानते है की कभी-कभी  घर में महिलाओं की ऐसी बुरी आदतें होती है, जिससे लक्ष्‍मी आने की जगह हमेशा के लिये हमसे दूर हो जाती है और हमारे घर में रहना पसंद नही करती

|

आज हम अपनी पोस्ट के आपको येही बताने जा रहें हैं की महलाओं की किन आदतो की वजह से हमारे घर में लक्ष्मी का वास नही होता है| ऐसी आदतों को महिलाओ को तुरंत बदल लेना चाहिए  क्योंकि य़ह ऐसी गलत आदतों की वजह से मां लक्ष्मी उस घर में आना पसंद ही नहीं करती है और फिर घर में धीरे-धीरे द्रीदता बढ़ती जाती है|

इन गलत आदतों के  कारण घर से चली जाती है लक्ष्मी

घर की साफ़ सफाई ना रखना

ये तो आप जानते हो होंगे की जहाँ हमेशा साफ़ सफाई रहती हैं.वही माता लक्ष्मी का वास होता हैं और उनको साफ-सफाई बेहद पसंद है| लेकिन आजकल की नई युवा जनरेशन अपने घर की साफ़ सफाई से जायदा खुद पर ज्यादा ध्यान देती हैं और ये लोग खुद को तो साफ़ सुथरा रखते हैं लेकिन अपने घर की सफाई का ध्यान नहीं देते हैं और  महिलाओं की इन आदतों के चलते घर में गंदगी एकत्रित होने लगती हैं और उस घर से लक्ष्मी जी रूठ के हमेशा के लिए चली जाती हैं|

सुबह शाम दीपक और अगरबत्ती लगना

हमें अपने घर की खुशहाली के लिए रोज़ सुबह शाम दीपक और अगरबत्ती लगना चाहिए ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं और लक्ष्मी माँ को सकारात्मक माहोल में रहना पसंद हैं वहीँ जिस घर की औरते पूजा पाठ की ओर ध्यान नहीं देती हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा आने लगती हैं और लक्ष्मी माँ ऐसे घर में वास नहीं करती हैं|

लड़ाई झगड़े का माहोल

जिस घर की औरते शाम के समय सोती है और अपना काम ठीक समय पर नही करती और हमेशा छोटी छोटी बात पर लड़ाई ,करती है ऐसी औरतों को अपना व्यवहार बदल लेना चाहिए क्योंकि इस तरह के व्यवहार से घर में नेगेटिव ऊर्जा का आगमन होता है और ये हमारे घर के लिए अच्छा नही होता है|

दया और दान दक्षिणा का भाव ना होना

कुछ महिलाएं बहुत कंजूस प्रवृत्ति की होती है और कभी कोई दान पून्य नहीं करती हैं मंदिर में एक रुपये भी दान करने से भी हमेशा पीछे हटती है| यदि घर के बाहर कोई गाय या कुत्ता कभी आ जाए तो ये उसे भी मार के भगा देती हैं ऐसे व्यवहार वाली महिलाओं से लक्ष्मी माँ सख्त नफरत करती हैं ऐसा नहीं हैं कि आप अधिक दान करे बल्कि अपनी श्रृद्धा भक्ति से किया गया छोटा सा दान भी काफी हैं|