11 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपके अच्छे कामों से आपकी वाहवाही होगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आपका यदि अपने आस-पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई लड़ाई झगड़ा हो, तो उसे भी मिल बैठकर सुलझाना ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आपको अपनी किसी पुरानी योजना का अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे, तो जीवनसाथी से बातचीत करके ही दीजिए, नहीं तो आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी मीठे बोलने वाले अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको अपनी मीठी बातों में फंसा सकता है। घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। संतान आपको आज कोई ऐसी खुशखबरी देगी, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आपसी वाद विवाद को बातचीत से खत्म करेंगे। आपकी आज किसी नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लाया है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने किसी परिवार के सदस्य से अपने मन की समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई दूर रह रहा परिजन आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आपका मन बेहद खुश होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी खत्म होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ बेवजह की चिंताएं रहेंगी और जिसके कारण आप परेशान तो रहेंगे लेकिन फिर भी आप अपने मन को समझा ही लेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। व्यक्तिगत जीवन में यदि कुछ समस्याएं आ रही हैं, तो उनको लेकर आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत जरूर करनी चाहिए। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक नहीं है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में यदि आपने पहले किसी को उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप आर्थिक निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर ही कीजिए, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने कुछ कामकाज के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखें। आज मन में उलझनों की वजह से आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको किसी निवेश में फायदा हो सकता है। बिजनेस कर रहे व्यक्ति कामकाज के सिलसिले में अपने किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, वह मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि आपने पहले कभी कोई प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा लेकिन आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, यदि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। आपको कार्य क्षेत्र में किसी विरोध के कारण परेशानी होगी, इसलिए आपको अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके जीवन की काफी परेशानियों का हल निकल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसके चलते अधूरे काम पूरे होते चले जाएंगे। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से मिलने जाने का मौका मिल सकता है। आज आप बेकार की चिंता मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।