12 January Rashifal: तुला और मीन राशि वालों को होगी आर्थिक हानि, सभी राशि वाले पढ़े अपना राशिफल

12 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 जनवरी 2021 राशिफल | 12 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना पर शोध करने के बाद निवेश कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्त किसी काम में मदद कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप एक-दूसरे के साथ अच्छा टाइम व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। किसी काम में निराशा हाथ लग सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। भागीदारी में आप कोई भी काम शुरू करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कठोर मेहनत से आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटे-मोटे निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप अपने पराक्रम से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। किसी बड़ी योजना में लाभ मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें। ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को आज काफी संभल कर रहना होगा। विशेष रूप से आप धन के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें क्योंकि आपको आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज की योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करने की कोशिश कीजिए। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक आप लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। निवेश संबंधित योजना बना सकते हैं। कोई भी नया कदम उठाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन उदास रहेगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में कठोर परिश्रम से आपको सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे आपको फायदा मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। बदलते मौसम की वजह से आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। पुराने संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। किसी काम में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन उचित नजर आ रहा है, आपको इसका लाभ मिलेगा। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज कुछ ऐसा होगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल नजर आ रहा है। आप एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव भरी पर स्थिति बनी रहेगी। सहकर्मियों से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। माता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे।