12 मार्च 2023 राशिफल: आज 3 राशियों का दिन रहेगा बेहद शानदार, सूर्य देव की कृपा से होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आप अगर लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी हुई है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से रिश्ते मधुर रहेंगे। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी बड़े ऑफिस से जॉब का ऑफर मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य क्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके हासिल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने उच्च अधिकारियों के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे, जिससे ऑफिस में बॉस आपसे बेहद खुश रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपकी कई सारी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपकी शादी फिक्स हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर फिल्म देखने के लिए प्लान बना सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको बाहर जाना पड़ेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे, इससे रिश्तो में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी-मोटी पार्टी भी हो सकती है। घर के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा रोजगार मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग है। टेंट हाउस वालों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बेवजह वाद विवाद हो सकता है। आपको किसी अपनों से धन की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे, तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। इस राशि के व्यक्ति आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आशीर्वाद लेकर निकलें, तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आप दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। वहां बाकी दोस्तों के साथ इंजॉय करते हुए नजर आएंगे। आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आज गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है, इससे बचने के लिए नींबू पानी पियें, लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। थोड़ी मेहनत से बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने की योजना बन सकती है, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। प्रेमियों के लिए भी दिन अच्छा नजर आ रहा है। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का कर सकता है, हो सकता है कि आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। इस राशि के विवाहित पुरुष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे, तो रिश्ते में चार गुना इजाफा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। माता बच्चों को खीर बनाकर खिलाएंगी, बच्चे बहुत खुश नजर आएंगे। पड़ोसियों के साथ अगर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह दूर हो जाएगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं, तो खरीद सकते हैं। घर के बाहर जाते समय बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूलें, इससे आपको अपने काम में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।