13 April Rashifal: इन 4 राशियों के बनेंगे काम, 3 राशियों को होगा धन लाभ, सभी जानें अपना हाल

13 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 अप्रैल 2021 राशिफल | 13 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की मानसिक चिंता खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में लगातार तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। मन की शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आमदनी बढ़ेगी। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव को सराहा जाएगा। नए-नए जातकों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातक अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में कुछ खट्टी-मीठी बातें हो सकती हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दफ्तर में आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता अधिक रहेगी। आप अपने बच्चों के गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मन की शांति भंग होगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। कोई दोस्त आपकी परेशानियों का समाधान करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप दिखावा ना करें। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। काफी लंबे समय से उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में लाभ की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज खुद को काफी हताश महसूस करेंगे। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई सुनहरे मौके हाथ लग सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिलने के योग हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अनुभवी लोगों की मदद से आप अपने कामकाज में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपने जीवन का भरपूर लुफ्त उठाने वाले हैं। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। धन लाभ मिलने के योग हैं। मन की शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का मिलाजुला दिन व्यतीत होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। निजी जीवन की कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। सकारात्मक सोच के सहारे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधनों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आपकी अच्छी आदत से लोग काफी खुश रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।