13 जुलाई 2023 राशिफल: आज 2 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, घर परिवार में आएंगी खुशियां, मिलेगी धन-दौलत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने अगर कोई परीक्षा दी थी, तो उसमें आज अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। लेन-देन के मामलों में धैर्य बनाए रखें। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आज आप भावनाओं में किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। बिजनेस के मामले में समय कुछ कमजोर रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। लेन-देन के मामलों में पड़ने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आपको अपने सभी काम समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में आपको उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले व्यक्ति अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपको खानपान पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपने यदि किसी से वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी की सेहत में सुधार होगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ उलझन भरा नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सतर्क रहें, नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तो में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना उचित नहीं है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको बेहद खुशी होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खान-पान से परहेज कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आप अपने घर में कुछ कीमती वस्तुओं का संग्रह भी कर सकते हैं। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। जो लोग कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी होगी और अपने सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा।