15 December Rashifal: कन्या और तुला राशि को सेहत का रखना होगा ध्यान, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

15 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 दिसंबर 2020 राशिफल | 15 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। घर-परिवार में किसी कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कई कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से आप कमजोरी महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते बिगड़ सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन खूबसूरत व्यतीत होगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों के साथ उठना बैठना हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी परेशानी भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप उदास रहेंगे। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी महसूस हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित मामलों में सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खास लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधन के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। काम के सिलसिले में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप धन संबंधित कोई निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज काफी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आत्मबल मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप समय का सदुपयोग करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से शरीर में थकान महसूस होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार आने की संभावना है। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस राशि के लोग कामकाज के सिलसिले में अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपनी बुद्धिमानी से किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कैरियर के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने जीवन का भरपूर लुफ्त उठाने वाले हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि बाहर के गलत खानपान की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।