16 फरवरी 2023 राशिफल: आज 5 राशियों के जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां, सोचे हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्ति व्यस्त रहने के कारण अपने बाकी के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो बाद में उनके लिए समस्या बन सकते हैं। किसी सरकारी काम में उसके नियम और कानूनों का पूरा पालन करना और पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भी लटक सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप बिजनेस में कुछ नए उत्पादों को शामिल करते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप जिस काम को लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मध्य खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने काम समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत उत्तम नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वाहन बहुत सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिजनों के साथ आप दिल खोलकर आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सोचे हुए कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप दूसरों के काम में दखलअंदाजी ना करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने लक्ष्यों को पकड़ कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने को समय पर पूरा कर सकेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान को आप संस्कारों और पारंपरिक का पाठ पढ़ाएंगे। कुछ अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए काफी अच्छा रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा नहीं होने के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है, जिससे आपकी चिंता दूर हो जाएगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। विदेश से यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो आपको उसमें अच्छा लाभ कमाने को मिल सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। आपको आज कुछ पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे जीवन की परेशानियां कम होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आपको अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप किसी से तर्क-वितर्क में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में भी होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने से आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर चलना होगा। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रम के प्रति भी आज रूचि बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ अधिक होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके दोस्तों में इजाफा होगा।