सिद्धार्थ और कियारा के मुंबई रिसेप्शन में स्टार्स ने दिए उन्हें ये गिफ्ट, इन फ़िल्मी स्टार्स ने की शिरकत

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों ने 7 फरवरी को जैसलमेर की सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर सात फेरे ले लिए है। शादी के बाद उन्होंने कल यानी कि 12 फरवरी को अपना दूसरा वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया। अब उनके इस ग्रेंड रिसेप्शन की सभी जानकारी सामने आई हैं। आपको बता दें कि रविवार को होने वाला वेडिंग रिसेप्शन काफी ग्रैंड लेवल पर आयोजित किया गया। इस कपल ने अपना रिसेप्शन मुंबई के सेंट रेगिस होटल में आयोजित किया। एस रिसेप्शन में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स पहुंचे थे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इनकी शादी का इनविटेशन कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस कार्ड में डेट, टाइम और मैन्यू का जिक्र था। आपको बता दें कि रविवार को इनके ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के बहुत सारे सितारे शामिल हुए थे।

इन सेलेब्स में वरुण धवन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर परिणीति चोपड़ा, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन तक शामिल हुए थे। जैसलमेर में हुई कपल की शादी में शामिल शाहिद कपूर, करन जौहर, जूही चावला भी इस रिसेप्शन में नज़र आय थे। आपको बता दें कि इन दोनों का रिसेप्शन रात करीब 8.30 बजे शुरू हुआ था।

आपको बता दें कि जैसलमेर में शादी करने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई ना जाकर दिल्ली पहुंचे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली कियारा आडवाणी का ससुराल और सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर है। इसके साथ ही दोनों ने 9 फरवरी के दिन दिल्ली में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया था। यह केवल घरवालों रिश्तेदारों के लिए था। इसी वजह से उस रिसेप्शन से जुड़ी हुई एक भी तस्वीरों-खबर मीडिया में नहीं आई है उसके बाद शनिवार को सिड-कियारा दिल्ली से मुंबई पहुंच चुके थे। मुंबई एयरपोर्ट पर न्यूली मैरिड कपल ने मीडिया फोटोग्राफ्स के लिए मिठाई बांटी और काफी शानदार पोज भी दिए।

एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी पीले रंग के सलवार सूट में काफी खूबसूरत नजर आई। सूट के साथ उनके गले में मंगलसूत्र था। वही सिद्धार्थ मल्होत्रा सफेद रंग के सूट में नजर आए। आपको बता दें कि उनकी प्रेम कहानी फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी। शेरशाह में ही दोनों ने एक दूसरे को पहली बार देखा था। इस फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे और अक्सर ही एक साथ समय बिताते थे। इन दोनों के अफेयर की खबरे उस समय तेज हो गई जब दोनों एक साथ वेकेशन बनाने के लिए मालदीव पहुंचे थे। शेरशाह में इन दोनों की केमेस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। इनकी साथ में पहली फिल्म सुपरहिट हुई थी। यह फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई थी।

वर्कफ्रंट के बारे में बात करे तो अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में ओटीटी पर उनकी फिल्म मिशन मंजनू रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना लीड रोल में थी। वहीं, उनके आने वाले प्रोजेक्ट में फिल्म योद्धा है, जिसमें राशि खन्ना और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में है। वहीं, बात कियारा की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा है, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं।