16 नवंबर 2022 राशिफल: आज भाग्यशाली रहेंगे इन 5 राशियों के लोग, नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके, धन लाभ के संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरे कर लेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह सफल नहीं हो पाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी सकारात्मक सोच का अच्छा फायदा उठाएंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों को खुश कर पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच से अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्य में सुधार होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपकी आदत को लेकर परेशान रहेंगे। आप गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी आमदनी में इजाफा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आज उसमें तेजी आएगी। व्यापार में आपकी कुछ योजनाएं सफल होंगी। आपको संतान संबंधित किसी समस्या को जीवनसाथी से बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बेकार की बातों पर अपना समय बर्बाद मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी पद व प्रतिष्ठा के बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। आपको घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, नहीं तो लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने व्यापार के बड़े लक्ष्य को पकड़ कर रखेंगे, तभी आप उन्हें पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। किसी भी प्रकार की वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करना होगा अन्यथा आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपका मन कुछ पुरानी बातों को याद करके काफी दुखी रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी अजनबी पर भरोसा करना ठीक नहीं है, आपको धोखा दे सकते हैं। अचानक से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपकी अपने मित्रों से घनिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको किसी से भी धन का लेनदेन करने से बचना होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो परेशान कर सकते हैं। आप अपने घर परिवार में खर्चे बढ़ने के कारण बजट पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें आप काफी बिजी रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में सेवा करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको कुछ अच्छी योजनाओं में निवेश का फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में जीत हासिल होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने पिता की सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।