17 जनवरी 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, हनुमान जी का रहेगा विशेष आशीर्वाद

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। माता-पिता के साथ आप मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके व्यवहार में कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी काम के लिए आपको कोई नया आईडिया मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज में बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। काफी लंबे समय से अगर आप किसी बात को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आज वह चिंता दूर हो जाएगी। अधूरे काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विदेश जाकर नौकरी करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपके संबंध और मजबूत होंगे। किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी काम के पूरे होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर के काम को पूरा करने में आपको परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी भी वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके कुछ जरूरी काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। काफी दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य संबंधों में भी भरपूर मधुरता रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यवसाय में आपको फायदा होने के योग बने हुए हैं। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बनी हुई है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अचानक धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वह काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप किसी सोच विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।