17 जून 2023 राशिफल: आज इन 5 राशियों का खुशियों से भरा रहेगा दिन, कम मेहनत में मिलेगा ज्यादा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपके कुछ अनोखी कोशिश सफल रहेगी और आप आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। मामा पक्ष से आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। घर में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आप की आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान सम्मान बढ़ेगा। आज नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से आपका मन खुश होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मन चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी निजी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी और कामकाज में यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति हो, तो आपस में धैर्य बनाए रखें लेकिन किसी काम में आज पार्टनरशिप ना करें। आपका कोई मामला यदि लंबे समय से रुके पड़े थे तो आज वह काम पूरा हो सकता है। आपको सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाबी मिलेगी और व्यापार कर रहे लोगों को कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी बुद्धि के बल पर वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी और कुछ नया सीखने की कोशिश भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अचानक घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी बचत योजना में धन लगाने से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।