19 June Rashifal: आज इन 3 राशि वालों की पैसों की कमी होगी दूर, भाग्य रहेगा प्रबल

19 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 जून 2021 राशिफल | 19 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। निवेश संबंधित योजनाओं में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिक अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी प्राप्ति का प्रयास कर रहे थे उनको सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबार से जुड़े हुए जातकों का मुनाफा बढ़ेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा नजर आ रहा है। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। घर की टेंशन अधिक रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने प्रिय को बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। परिजनों की मांग पूरी कर सकते हैं। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। किसी करीबी मित्र की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी खास व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव होने की संभावना है। किसी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है परंतु सहकर्मी की मदद से आपका काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल आता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। हर कदम पर जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा। अगर आप अपने कार्य योजनाओं के तहत करेंगे तो इससे आपको उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी की भी बातों में ना आएं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप कैरियर के क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी खास काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। किस्मत के सहयोग से आप लगातार कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आसपास के व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आपके दिमाग में नए-नए आईडिया आ सकते हैं। आय और खर्चों के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। वेतन में वृद्धि हो सकती है। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्य संबंधित यात्राओं का लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। घरेलू जीवन अति उत्तम रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बिजनेस के कुछ मामलों में आपको समझदारी दिखानी होगी। ऑफिस में थोड़ा शांत रहें। प्रेम जीवन में कुछ नई बातें जानने और समझने को मिल सकती है, जिससे प्रिय के साथ आपका प्रेम और अधिक बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।