19 March Rashifal: आज का दिन कई राशि वालों के लिए रहने वाला है शुभ, सभी राशियों का पढें राशिफल

19 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 मार्च 2021 राशिफल | 19 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव बड़ा नजर आ रहा है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। पहले किए गए कामों का नतीजा मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलने वाला है। आप बाहर के खानपान से थोड़ा परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप थोड़ा व्यस्त हो जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। रुपए पैसे से जुड़े हुए मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम हासिल होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन दूसरों की सहायता में अधिक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है लेकिन आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें अन्यथा धन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आप कोई भी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी मूल्यवान चीजों को संभाल कर रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मामले में आप फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के मार्ग हासिल होंगे। आज आपका मन काफी खुश रहने वाला है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर खाना खाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। मन की परेशानी कम होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से किसी काम में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नहीं है। मन में अधिक परेशानी रहेगी, जिसके चलते आप अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। अचानक आप अपने किसी सच्चे मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मुश्किल परिस्थितियों में आप आत्मविश्वास बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपने कामकाज में खूब मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज कामयाबी के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी का प्यार बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी काम जोश के साथ पूरा करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में आपको लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। बेकार की गतिविधियों पर आप अपना समय बर्बाद मत कीजिए। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कठिन विषयों में आप शिक्षकों की मदद ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शादीशुदा जिंदगी को आप बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं।