19 सितंबर 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, भोले बाबा की बरसेगी अपार कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आप किसी भी योजना में हाथ डालने से पहले सोच विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आज आप किसी को भी पहचान उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी काम पहले पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना चाहिए अन्यथा आपका मुनाफा कम हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें प्रमोशन अथवा वेतन में वृद्धि जैसे कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए-नए मौके सामने आएंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। गुप्त शत्रुओं से आपको संभलकर रहना चाहिए क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको आराम करने की भी जरूरत है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए कोई अच्छी स्कीम लेकर आएंगे। व्यापार करने वाले व्यक्ति अपनी किसी योजना में बदलाव करके फिर से शुरू कर सकते हैं, जो उनको भविष्य में अच्छा लाभ देगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आप अपने भविष्य से संबंधित कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा बिगड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी मेहनत से कुछ जरूरी कामों को पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे वह बहुत अच्छा चलेगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों की तरह से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। बेरोजगार व्यक्ति अपने मित्र की मदद से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन अच्छा रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ जरूरी काम कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी विलंब हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आपसे कोई पैसा उधार लेने आ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। यदि किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित थे, तो उनमें आज सुधार हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।