20 जुलाई 2022 राशिफल: गणेश जी की कृपा से 7 राशियों का शानदार रहेगा दिन, इन्हें व्यापार में होगा बड़ा फायदा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में किसी पिछली की भी गलती को लेकर आप परेशान थे, तो वह आपके सामने आ सकती है और उसमें आपको अधिकारियों से डांट सुनना भी पड़ेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की क़द्र करेगा। व्यापार में अच्छा फायदा होने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कार्यभार अधिक होने के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में आपका अधिक मन लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आप अपने सामने आने वाली सभी कठिनाइयों का डटकर सामना करेंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आज घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। अगर आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे भी समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने काम से काम रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। ग्रॉसरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कॉमर्स के विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता हासिल होगी। आज आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई आपका नाम लेकर फायदा उठाने की कोशिश करेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। ऑनलाइन में कार्य कर रहे व्यक्तियों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहने वाला है। काफी दिनों से जॉब की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, पार्टनर के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत बनेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी नई योजनाओं से अच्छा फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है या फिर वह किसी नए कारोबार को करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको अपने स्तर पर जो भी करना है, उसे समय रहते ही कर लें तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके परिवार में विवाह योग्य सदस्यों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने काम को पूरा करने में भी कुछ तत्परता दिखाएंगे। अगर आप वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का कार्यभार बढ़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले को लंबा खींचने की कोशिश नहीं करनी है, नहीं तो वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन सकता है। अगर आपने कोई मन्नत मांग रखी है, तो वह पूरी होगी, जिसके लिए आपको तत्काल यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने से आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। काफी वक्त से स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव और विचारों से बड़ों का दिल जीतेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सोशल मीडिया के जरिए आप अपने बिजनेस प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्रचार करने का विचार बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सॉफ्टवेयर कंपनीज से जुड़े हुए व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। आज अपने बड़े बुजुर्गों को समय पर दवाइयां दें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप परिवारवालों के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर पहले आपने निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा प्राप्त होगा।