21 June Rashifal: आज ग्रह नक्षत्र बना रहे सिद्ध योग, जानिए कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर असर

21 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 जून 2021 राशिफल | 21 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों की योजनाओं को लेकर आप काफी भागदौड़ करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिल सकती है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। व्यापार में निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के भाग्य के सितारे चमकेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से आप थोड़े निराश नजर आएंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी सदस्य की सलाह जरूर लीजिए। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए आप सोच-समझ कर फैसला लीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यालय में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। मन में धार्मिक भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके चलते किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। धन प्राप्ति के योग हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। कार्य में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे काफी खुश रहेंगे। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी ठीक-ठाक रहेगा। आपके द्वारा किए गए पुराने कामकाज का नतीजा मिल सकता है। पुराना निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में बरकत होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में किसी बात को लेकर निराशा के बादल छाए रहेंगे। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। आप धन को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। बेकार की चिंता मत लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलने के योग हैं। परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सफलता के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप जल्दीबाजी में कोई भी काम करेंगे तो इससे गड़बड़ी हो सकती है। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र सकते हैं। कुसंगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।